मनीष कुमार बने डेलिगेट फॉर स्टेट प्रेसिडेंट, नीरज कुमार निराला लगातार दूसरी बार बने सहरसा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

📅 November 4, 2026 🕒 5:46 am
Reporter
Report By Ashish Jha

पांच माह तक चले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम घोषित,

राजेंद्र मिश्र कांग्रेस कार्यालय में विजयी प्रत्याशियों का हुआ भव्य स्वागत

सहरसा:- बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पांच माह तक चले आंतरिक संगठनात्मक चुनाव का परिणाम कल देर शाम घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे मनीष कुमार ने 3,422 मत प्राप्त कर डेलिगेट फॉर स्टेट प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की। वहीं, सहरसा जिला अध्यक्ष पद पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने 2,871 मत प्राप्त कर लगातार दूसरी बार अपनी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुप कुमार उर्फ मृणाल कामेश को मात्र 16 मतों के अंतर से पराजित किया। इस अवसर पर राजेंद्र मिश्र कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रंजन यादव ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के आंतरिक चुनाव में सहरसा जैसे छोटे जिले से मनीष कुमार का प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मजबूती से चुनाव लड़ना और 3,422 मत प्राप्त कर डेलिगेट फॉर स्टेट प्रेसिडेंट निर्वाचित होना बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश स्तर पर युवा कांग्रेस को उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा।                 वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मजनू हैदर कैश ने कहा कि नीरज कुमार निराला का लगातार दूसरी बार सहरसा जिला अध्यक्ष निर्वाचित होना उनके पिछले कार्यकाल में संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता का परिणाम है। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत यादव ने कहा कि छात्र राजनीति से निकलकर युवा राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले दोनों निर्वाचित नेता बिहार एवं जिला स्तर पर युवा कांग्रेस को और मजबूत करेंगे। वहीं, सौर बाजार युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामशरण यादव ने कहा कि यह जीत सहरसा के संघर्षशील युवाओं और मजबूत संगठन की जीत है। युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में युवाओं से जुड़े मुद्दों को और मुखरता से उठाएगी। नेताओं ने कहा कि पांच माह तक चले इस संगठनात्मक चुनाव में यह केवल जीत और हार का चुनाव नहीं रहा, बल्कि संगठन के सभी साथियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां और अवसर मिले हैं। अब सभी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कांग्रेस और युवा कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। मौके पर रविकांत राजा, अभय यादव, बंटी झा, डेविड यादव, राजन शेरा, अभिष यादव, बसंत राज, आयुष अमन, प्रशांत यादव सनोज कुमार, आदर्श यादव, रौशन यादव सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad