टी पी कॉलेज में आयोजित हुआ निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम

📅 November 21, 2026 🕒 5:27 am
Reporter
Report By Ashish Jha
निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र छात्राएं
सहरसा:-स्थानीय ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा मतदाता जागरूकता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव और महाविद्यालय अर्थपाल डॉ रत्नदीप के मार्गदर्शन व संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक बच्चे ने भाग लिया।टी पी कॉलेज में आयोजित हुआ निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम              निबंध प्रतियोगिता का विषय निर्वाचक सूची की स्वच्छता एवं मतदान का महत्व था। जिसके माध्यम से छात्र छात्राओं को मतदाता सूची की शुद्धता, निष्पक्ष निर्वाचन और प्रत्येक नागरिक की मतदान में भागीदारी के महत्व से अवगत कराया गया। जबकि क्विज प्रतियोगिता में निर्वाचक सूची की तैयारी, ईवीएम और वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव ने छात्र छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने, जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि युवा ही देश की नींव है। युवा की जागरूकता देश की दिशा और दशा को जहां मजबूत बनाएंगे। वही मजबूत लोकतांत्रिक प्रकिया का सूत्रधार होंगे। महाविद्यालय अर्थपाल डॉ. रत्नदीप ने छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने में अपनी पूरी भागीदारी निभाने की शपथ दिलाया। साथ हो उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर खुद भी जागरूक होने और आस पास के लोगों को भी जागरूक बनाने का आह्वान किया था। कार्यक्रम का समन्वयन निर्वाचन साक्षरता क्लब के समन्वयक डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया। आयोजन में क्लब के सदस्य डॉ. कुमार गौरव, डॉ. विजय कृष्ण और डॉ. मनोज ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही।
इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad