मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का आंदोलन तेज, आमरण अनशन शुरू

📅 November 18, 2026 🕒 1:40 am
Reporter
Report By Ashish Jha

बकाया मजदूरी और ईपीएफ भुगतान समेत कई मांगों को लेकर नवहट्टा व सौर बाजार के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
सहरसा:- विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत नवहट्टा एवं सौर बाजार में कार्यरत सफाईकर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है। मांगों के समर्थन में सफाईकर्मी मंगलवार से स्टेडियम परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। सफाईकर्मियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस संबंध में अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, कोसी प्रमंडल के प्रमंडलीय अध्यक्ष कुशाग्र कुमार गब्बर ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर सफाईकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का आंदोलन तेज, आमरण अनशन शुरू                उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को भी संबंधित नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की प्रमुख मांगों में नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में रिक्त पदों के विरुद्ध नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करना, बिहार गजट के प्रावधानों के अनुसार मजदूरी का भुगतान करना तथा बकाया राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा सफाईकर्मियों का ईपीएफ खाता खोलने, वेतन से काटी गई ईपीएफ की राशि उनके खातों में जमा करने और नियमित रूप से वर्दी, रेनकोट, मास्क, जूते, हेलमेट, दस्ताने सहित अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से सफाईकर्मियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। बार-बार आवेदन देने के बावजूद मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है।सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन और आमरण अनशन जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad