भक्ति गीतों पर मिष्टी के नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन

📅 November 23, 2026 🕒 4:37 am
Reporter
Report By Ashish Jha

सहरसा(महिषी):- स्थानीय राजकमल क्रीड़ा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय श्री मां उग्रतारा महोत्सव का समापन समारोह शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रहा। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में बाल कलाकार कृतिका झा मिष्टी की नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।               उन्होंने ‘जयन्ती मंगला काली…’, ‘जय काली जय काली…’ और ‘शिव शिव शंकर, हर हर शंकर…’ जैसे भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। भक्ति गीतों की धुन पर उनकी आकर्षक भाव-भंगिमाओं और नृत्य शैली ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। प्रस्तुति समाप्त होते ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रस्तुति के दौरान दर्शक तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाते रहे। खासकर आत्मविश्वास और कला के प्रति लगाव की लोगों ने सराहना की। महोत्सव के मंच पर स्थानीय कलाकारों को मिली जगह ने आयोजन को और खास बना दिया। धार्मिक आस्था के साथ कला और संस्कृति का संगम देखने को मिला।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad