सहरसा में भाकपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन

📅 November 21, 2026 🕒 5:32 am
Reporter
Report By Ashish Jha
महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन का डी. राजा ने किया शंखनाद
सहरसा:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड डी. राजा ने शुक्रवार को सहरसा में नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन (पार्टी कार्यालय) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन का आह्वान करते हुए आगामी 3 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन आयोजित करने की घोषणा की। डी. राजा के सहरसा पहुंचने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह अभिनंदन के साथ लाल सलाम के नारे लगाए गए। उद्घाटन के बाद उन्होंने शहीद जयप्रकाश नारायण के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं वीर कुंवर सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।             भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डी. राजा ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने महंगाई पर रोक लगाने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, अफसरशाही पर नियंत्रण करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी की। डी. राजा ने कार्यकर्ताओं से 3 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर आयोजित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष को गांव-गांव और आमलोगों तक पहुंचाना होगा।
कार्यक्रम में भाकपा के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह, बिहार राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, विधायक आई.पी. गुप्ता, सीपीएम नेता कुलानंद यादव, राजद नेता धनिकलाल मुखिया, माले नेता कुंदन यादव, वीआईपी नेता मिथिलेश विजय, आईआईपी नेता विद्या शर्मा और कांग्रेस नेता चंचलाल यादव सहित विभिन्न दलों के नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर भाकपा जिला सचिव परमानंद ठाकुर, खारानंद ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, भवेश यादव, शंकर कुमार, उमेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, राजा भगत, प्रभुलाल दास, मनोहर साह, शत्रुघ्न यादव, दीप नारायण यादव, रमेश यादव, सदेश्वर सिंह, विद्यानंद यादव और विद्याधर कामत समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।
इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad