20 नवंबर को भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा करेंगे शहीद जयप्रकाश भवन का उद्घाटन

📅 November 18, 2026 🕒 2:31 pm
Reporter
Report By Ashish Jha

जिला सम्मेलन एवं सभा को भी करेंगे संबोधित

सहरसा:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी. राजा एवं बिहार राज्य सचिव रामनरेश पांडेय आगामी 20 नवंबर को गांधी पथ स्थित शहीद जयप्रकाश भवन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।                 उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा 20 नवंबर को सुबह 10 बजे दरभंगा से सहरसा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे बलुआहा चौक, वनगांव और नरियार होते हुए सहरसा पहुंचेंगे। सहरसा पहुंचने के बाद डी. राजा डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद गांधी पथ स्थित भाकपा कार्यालय के नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश भवन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के उपरांत डी. राजा डीबी रोड स्थित जिला परिषद परिसर में आयोजित एक दिवसीय जिला सम्मेलन एवं सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad