अक्षयनवमी आज, 20 नवंबर शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी, 22 नवंबर रविवार से बजेगी शहनाई,शुरू होंगे सभी मांगलिक कार्य:-पंडित तरुण झा

📅 November 18, 2026 🕒 1:02 am
Reporter
Report By Ashish Jha

सहरसा:-ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान एवं फाउंडेशन डॉ. रहमान चौक सहरसा बिहार के संस्थापक एवं कोशी व मिथिला के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया हैं की कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय/आंवला नवमी मनाई जाती है,जो इस बार 18 नवंबर बुधवार को मनाई जायेगी अक्षय/आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा कर उसी के नीचे भोजन करने एवं करवाने का भी विधान है अक्षय/आंवला नवमी का वैज्ञानिक आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व है यदि संभव हो तो इस दिन निःसहाय जरुरतमंद को भोजन और यथा संभव दान करना चाहिए।
20 नवम्बर शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी होगा एवं 21 नवंबर को तुलसी विवाह होगा एवं मिथिला में विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 22 नवम्बर से विवाह की तिथि की शुरूआत हो रही है साथ ही छः मासिक रविव्रतारम्भ भी इसी दिन से आरम्भ होंगे, देवोत्थान एकादशी के बाद से ही हिंदू धर्म में विवाह की तिथि की शुरुआत होती है एवं अन्य सभी मांगलिक कार्य भी होते हैं देवोत्थान एकादशी के बाद कार्तिक पूर्णिमा आती है, जिसे देव दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है,जो 24 नवंबर मंगलवार को है इसी दिन मिथिला में भाई बहन का पर्व सामा चकेवा का भी विसर्जन होगा।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad