नगर निगम के आयुक्त के निलंबन के फैसला को युवा कांग्रेस ने ठहराया जायज

📅 November 5, 2026 🕒 7:49 am
Reporter
Report By Ashish Jha

सहरसा:-नगर निगम के आयुक्त के निलंबन के फैसला को युवा कांग्रेस ने जायज बताते हुए कहा की जांच महज पार्क और पोखर तक ही नहीं सीमित रखें सरकार। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि निगम क्षेत्रों में प्रारंभ से ही खरीद, निर्माण के नाम पर व्यापक लूट हुई जिससे सरकारी राशि की करोड़ों रुपए का बंदरबांट हुआ है। 400 से अधिक योजना की गुणवत्ता घटिया है, हाईमाक्स लाइट, डेकोरेटिव लाईट, पोल लाइट, बोर्ड, डस्टबिन, फॉगिंग मशीन की खरीदारी की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। नगर निगम के आयुक्त के निलंबन के फैसला को युवा कांग्रेस ने ठहराया जायज        बाजार मूलों से काफी अधिक चुका कर इन सामिग्री को क्यों खरीद किया गया एक वर्ष के अंदर इसकी हालत जर्जर क्यों? इसके अलावे राबिस की भी जांच हो कि किन वार्डों में कितने राशि की राबिस गिराई गई है। उन्होंने कहा की तमाम वार्ड पार्षद को एक स्वर से उच्च स्तरीय जांच की मांग जनहित में करना चाहिए।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad