सरकारी अस्पताल में हड़ताल से ओपीडी-इमरजेंसी प्रभावित, कार्रवाई की मांग

📅 September 27, 2026 🕒 12:42 am
Reporter
Report By Ashish Jha

सहरसा:- सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण पिछले पांच दिनों से ओपीडी-इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से आने वाले कई मरीज बिना इलाज लौटने को मजबूर है। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ. शशांक सुमन विक्की जिला प्रशासन से हड़ताली डॉक्टरों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।               उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करना हर संगठन का अधिकार हो सकता है, लेकिन सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को ठप करके आम और लाचार मरीजों के इलाज के अधिकार को छीनना किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि हड़ताल में शामिल डॉक्टरों के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। जिला प्रशासन को हर परिस्थिति में अस्पताल का माहौल सामान्य बनाना होगा ताकि गरीब और लाचार मरीजों को समय पर आपातकालीन इलाज मिल सके।

 

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad