भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ हुआ संपन्न

📅 November 16, 2026 🕒 1:53 pm
Reporter
Report By Ashish Jha
भगवान दीनानाथ से घर की सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद
सहरसा:- सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। अनुष्ठान के चौथे दिन छठ व्रतियों ने अहले सुबह स्नान ध्यान कर पानी में खड़े होकर व हाथ जोड़ कर घंटों छठ घाट पर सूर्यदेव के आराधना में लीन रहे। भगवान सूर्य के उदीयमान के समय सभी छठ व्रतियों ने अपने हाथों में फल व पकवान से भरा हुआ सूप डलिया लेकर अर्घ्य अर्पित कर परिवार के सुख समृद्धि के लिए कामना की। इसके पूर्व रविवार की संध्या को भी श्रद्धालुओं ने पूरे परिवार के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूरे परिवार की कुशलता की कामना की। त्योहार को लेकर अनेक माता-बहन व श्रद्धालु भक्त कष्टी के रूप में व दंडवत देकर भी छठ घाट तक जाते दिखे। प्रात:कालीन अर्घ्य के पश्चात छठ व्रतियों द्वारा हवन व पूजा के पश्चात घाट पर प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालू भक्तों ने अपने व परिजनों के सुख समृद्धि के अलावे आरोग्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना-अर्चना किया। शहर के मत्स्यगंधा मंदिर, सतपोखरिया, न्यू कॉलोनी, गांधी पथ, शंकर चौक, मसोमात पोखर सहित अन्य तालाबों में श्रद्घालु भगवान सूर्य की आराधना कर उन्हें अर्घ्य प्रदान किया। वहीं बच्चों ने घाट के किनारे जमकर आतिशबाजी की। पटाखे दुकान व घाटों पर छठ मैया के भक्ति गीतों से आसपास का वातावरण गुंजायमान रहा। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ संपन्न हो गया।                छठ व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद अन्न जल ग्रहण किया। लोक आस्था से जुड़ा जन-जन का यह महापर्व आमलोगों के सहयोग से पूर्ण हुआ। इस दौरान छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और कई पदाधिकारीगण मॉनिटरिंग कर रहे थे। आपको बता दें कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर ग्रामीण इलाकों में भी छठ घाटों पर काफी भीड़ देखी गयी। सभी समुदाय के लोगों ने छठ पूजा को देखने के लिए छठ घाटों पर पहुंचे थे। खासकर बड़ी संख्या में  महिलाएं व बच्चे भी छठ पूजा को देखने के लिए पहुंचे थे। महिला अपने बच्चों को लेकर घर से निकल कर छठ घाट पर पहुंच गयी थीं। छठ घाट पर घूम रही एक मुस्लिम महिला ने बताया कि हिन्दु हो या मुस्लिम उन्हें हर त्योहारों का आनंद लेना चाहिए। चाहे किसी भी धर्म का त्योहार या पर्व हो उसका सम्मान करना चाहिए। इससे आपसी भाईचारगी बना रहता है। छठ पूजा को देखने के लिए खासकर छोटे-छोटे बच्चें काफी उत्साहित रहते है। दुल्हन की तरह सजा था छठ घाट, सेल्फी लेने के लिए लगी रही होड़:-छठ पूजा कर रहे श्रद्धालुओं ने अपने-अपने छठ घाटों को एकदम दुल्हन की तरह सजाया था। जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा था। छठ घाटों को देखने लिए सभी समुदाय के लोगों भी पहुंचे थे। रविवार की शाम जब छठ घाट रोशनी से जगमगाया तो इस मनोरम दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने की लोगों में भीड़ लग गयी। इस दृश्य को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया जाने लगा। इसके साथ ही सेल्फी लेने के लिये भी लोगों में होड़ मची रही। सभी लोगों ने अपने-अपने घाटों का तस्वीर को हरेक इंगल से लेते देखे गये। सेल्फी ले रहे कई श्रद्धालुओं ने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है। इसलिये इस मनोरम दृश्य को कैद कर रहे है। जिससे कभी भी देखने के बाद इस छन को ताजा किया जा सके।
इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad