सहरसा:-जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के पंचगछिया निवासी अनुपम आनंद उर्फ नीरज कुमार झा को जन संघर्ष समिति के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही युवा कांग्रेस का सदस्यता भी ग्रहण कराया। दिए गए मनोनयन पत्र में लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि संगठन के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य कर संगठन को मजबूत करें।
अपने मनोनयन पर नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अनुपम आनंद उर्फ नीरज कुमार झा ने संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के बीच रहकर उनके हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। समाजसेवा एवं मानवसेवा हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। इनके मनोनयन पर अमरजीत झा, विकास झा, संतोष झा, आयुष झा, सुमित झा, रमन सिंह, बादल सिंह, सोनू सिंह, मनीष सिंह, कालू शर्मा, शिवाजी शर्मा, योगी शर्मा, बेचू यादव, ललित यादव, शंकर झा, बालाकांत झा सहित कई ने बधाई दिया।



