सहरसा -भारत मां के वीर सपूत सरदार भगत सिंह के जयंती पर युवा समाजसेवी रौशन माधव ने वीर शहीद को नमन करते हुए लोगो के बीच में जगरूकता करते हुए वीर शहीद भगत सिंह जी का संक्षिप्त जीवनी वितरण किया। उन्होंने प्रशासनिक सेवा मे योगदान देने वाले चौक चौराहा और थाने में बैठे हुए पुलिस पदाधिकारीयों को कलम और भगत सिंह जी की संक्षिप्त जीवनी वितरण कर उन्हें पढ़ने और उनकी विचार को अपने जीवन मे उतारने का आग्रह किया।
निजी शिक्षक संस्थान मे भी बच्चों के बीच वितरण कर बच्चों को कहा की आज हमलोग अपने वीर सपूतों को भूलते जा रहे है जो काफी दुखद है। शहर में भगत सिंह के नाम पर कोई कार्यक्रम नही होने पर उन्होंने चिंता जताया। आज उन क्रतिकारीयों को याद करने की जरूरत है, और उनके आदर्श पर चल कर देश की सेवा करनी चाहिए। एडुकरव शिक्षा संस्थान में बच्चों के बीच भी सरदार भगत सिंह के संक्षिप्त जीवनी वितरण की गई। कार्यक्रम में अनंत झा, टिंकू मैथिल, अंशु मिश्रा मौजूद थे।



