डेढ़ सौ वर्ष पूर्व खुदाई में मिली थी शाहपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा

📅 October 18, 2026 🕒 12:30 am
Reporter
Report By Ashish Jha

मनोकामना दुर्गा मंदिर में दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु, मन्नत पूरी होने पर चढ़ाते हैं प्रसाद और देते हैं छागर की बलि

सहरसा:- जिले के सोनवर्षा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के शाहपुर बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद यहां पूरी होती है। मनोकामना पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने के साथ छागर की बलि भी देते हैं।  मंदिर में छागर बलि की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। दुर्गापूजा के दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना होती है। प्रतिदिन रामायण का प्रसारण भी किया जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहता है। स्वप्न में मिला था मां का संकेत:-मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, करीब 150 वर्ष पूर्व अंग्रेजों की कोठी के समीप खेत में खुदाई के दौरान मां दुर्गा की पत्थर की प्रतिमा मिली थी। बताया जाता है कि तत्कालीन जमींदार ठाकुर परमहंस बाबू को स्वप्न में मां दुर्गा ने दर्शन देकर बताया कि अंग्रेजों की कोठी के पास खेत में उनकी प्रतिमा जमीन के अंदर दबी हुई है। इसके बाद बताए गए स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां मिट्टी के नीचे से पत्थर की प्रतिमा बरामद हुई। प्रतिमा मिलने के बाद उसे वहीं स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई।                                        मान्यता है कि प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों को दोबारा स्वप्न में मां की प्रतिमा को उसी स्थान पर रखने का संकेत मिला। इसके बाद प्रतिमा को वहीं स्थापित कर दिया गया। बताया जाता है कि जिस खेत से प्रतिमा मिली थी, उसका नाम भी दुर्गा चौड़ी पड़ गया। ऐसे पहुंच सकते हैं मंदिर:-शाहपुर दुर्गा मंदिर सहरसा से करीब 27 किलोमीटर और सोनवर्षा से करीब 5 किलोमीटर उत्तर शाहपुर बाजार में स्थित है। यहां बस, टेंपो सहित अन्य वाहनों से सड़क मार्ग के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। क्या कहते हैं पूजा समिति के अध्यक्ष:-नागेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, पूजा समिति ने बताया कि शाहपुर की मां दुर्गा को मनोकामना दुर्गा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। सच्चे मन से मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं की मां मुराद पूरी करती हैं। यही वजह है कि दूर-दूर से लोग यहां दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। क्या कहते हैं मंदिर के पुजारी:- पंडित अजय झा, पुजारी ने बताया कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मनोकामना लेकर मां के दरबार में आते हैं, उनकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है। मां के दरबार से कोई श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता, ऐसी लोगों की आस्था है। मेला को सफल बनाने के लिए मेला कमिटी में राजकुमार गुप्ता, रवि आनंद, आशु गुप्ता, इंदु मोदी, आशिष गुप्ता, सुनील गुप्ता सहित कई युवा सक्रिय है।

 

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad