सहरसा:-ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान एवं फाउंडेशन डॉ. रहमान चौक सहरसा बिहार के संस्थापक एवं मिथिला व कोशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बताया हैं की धनतेरस का त्योहार इस बार बेहद शुभ संयोग लेकर आ रहा है,धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाई जाती है, इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं,धनतेरस पर देवताओं के वैद्य माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की पूजा करते हैं एवं दीपावली 08 नवंबर रविवार को मनाई जायेगी।
समय और मुहूर्त:-मिथिला में विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 06 नवंबर को दिन में 11 बजकर 18 मिनट से शुरू हो रही है,प्रदोष काल में त्रियोदशी तिथी होने के कारण धनतेरस इसी दिन मनाई जायेगी,शास्त्र के अनुसार धनतेरस की पूजा सदैब प्रदोष काल में ही की जाती है।
——————-
दीपोत्सव पंच पर्व विवरण:-
——————-
1) 06 नवंबर = धनतेरस
2)07 नवंबर = यमदीपदानं, हनुमज्जन्मोत्सव, हनुमदध्वजादानं, इत्यादि
3) 08 नवंबर = शुभ दीपावली, लक्ष्मी कुबेर पूजा,उल्का भ्रमण, काली पूजा,पितृ विसर्जन !!
4) 09 नवंबर =गोवेर्धन पूजा,अन्नकूट:!!
5) 11 नवंबर = भ्रातृद्वितीया, चित्रगुप्त पूजा!!



