बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित
सहरसा:-अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय विजय रिज़ॉर्ट में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू विजय दिवस समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकजुटता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता एवं प्रमंडलीय अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंच का संचालन जिला महासचिव राजीव कुमार रंजन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया जिसमें समाज के सभी पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ नागरिक शमिल रहे। इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों ने उनके शौर्य, पराक्रम, स्वाभिमान एवं राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। विजय दिवस के अवसर पर बच्चों में इतिहास एवं समाज के महान व्यक्तित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कप, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पल्लवी कुमारी सेंट माइकल स्कूल बरियाही, द्वितीय स्थान त्रयक्ष गुप्ता साउथ प्वाइंट स्कूल सहरसा, तृतीय स्थान अर्पिता गुप्ता गर्ल्स सेंट्रल स्कूल सहरसा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ अपने इतिहास, संस्कृति एवं महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान:-समाज के प्रति दीर्घकाल से योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं सक्रिय समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. प्रो. रामजी गुप्ता बरियाही कोठी, रमेश गुप्ता, भगवान देव गुप्ता, शंभू गुप्ता, नगर अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजनीति गुप्ता, संरक्षक मंडल अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर अनंत प्रसाद गुप्ता, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष फुलेश्वर गुप्ता, प्रमंडलीय अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता एवं बलदेव प्रसाद गुप्ता शामिल रहे। राजीव कुमार रंजन बने जिला महासचिव:-समारोह के दौरान राजीव कुमार रंजन को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का जिला महासचिव बनाए जाने की घोषणा की गई। समाज के उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने समाज को मजबूत एवं संगठित करने के लिए कई सार्थक सुझाव दिए। उन्होंने आपसी सहयोग, सामाजिक सहभागिता एवं संगठनात्मक सक्रियता को बढ़ाने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने रौनियार समाज की एकता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए समाज के सभी लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला महासचिव राजीव कुमार रंजन ने सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू जी के जीवन, संघर्ष, शौर्य एवं पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेमू जी का जीवन साहस, स्वाभिमान, दृढ़ संकल्प और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष राजनीति गुप्ता ने मासोमाथ पोखर स्थित रौनियार वैश्य धर्मशाला को समाज के हित में पुनः प्राप्त करने की दिशा में आवश्यक पहल करने पर जोर दिया। समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष नारायण गुप्ता, राजू गुप्ता, नरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, टिंकू गुप्ता, चिंटू गुप्ता, श्रवण गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, शेखर गुप्ता, गणेश गुप्ता, मुन्ना गुप्ता की अहम भूमिका रही। इस मौके पे रौनियार समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, बच्चों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह ने समाज में एकता, संगठन, सामाजिक समरसता एवं नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का संदेश दिया।



