पीएम मोदी, अमित शाह व ज्ञानेश कुमार का जलाया पुतला
सहरसा:-गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च जिला परिषद से निकलकर वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुचकर पीएम मोदी, अमित शाह व ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। केंद्र सरकार व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और इस्तीफे और जांच की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। राजद नेता गुड्डू हयात ने केंद्र सरकार पर संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाया और वोट चोरी का आरोप लगाया। महागठबंधन के नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे व जांच की मांग की।
केंद्र सरकार पर मामले में आंख-कान बंद रखने का आरोप लगाया। राजद नेता धीरेंद्र यादव ने कहा कि 7 व 8 अक्टूबर को प्रखंड-जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन हुआ। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक अरुण यादव, मो. ताहिर, सरोज यादव, सुरेंद्र यादव, सुमन सिंह, इमाम आजम, जावेद अनवर चांद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा, भाकपा जिला सचिव परमानंद ठाकुर, भवेश यादव, शंकर कुमार, बिंदेश्वरी साहनी, उमेश चौधरी, सुभाष यादव, अभय कुमार, संगम देवी, ऊषा देवी, वीरेंद्र यादव, माले जिला सचिव ललन यादव, कुंदन यादव, सागर कुमार, माकपा के कुलानंद यादव, वीआईपी के धनोज तांती सहित कई मौजूद थे।



