टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा तीन दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण का शुभारंभ

📅 November 3, 2026 🕒 2:06 am
Reporter
Report By Ashish Jha

सहरसा:-टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण का आयोजन किया गया। इस परिभ्रमण के लिए विद्यार्थियों का दल बिहार की ऐतिहासिक एवं ज्ञान की धरती राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुआ।महाविद्यालय परिसर से शैक्षणिक परिभ्रमण दल को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, अर्थपाल डॉ. रत्नदीप एवं शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों एवं ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़कर समझने का अवसर मिलता है। राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय भारतीय शिक्षा एवं ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है।         प्राचीन नालंदा महाविहार विश्व के प्राचीनतम आवासीय शिक्षा केंद्रों में से एक रहा है। यहां देश-विदेश से विद्यार्थी ज्ञानार्जन के लिए आते थे। इसकी गौरवशाली परंपरा भारतीय ज्ञान, दर्शन, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संवाद का परिचय कराती है। आधुनिक नालंदा विश्वविद्यालय भी इसी प्राचीन ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इस तीन दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को नालंदा की ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा, ऐतिहासिक चेतना, शोध की प्रवृत्ति एवं व्यावहारिक समझ विकसित करना है। शिक्षा शास्त्र विभाग की यह पहल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं अनुभवपरक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ.कुंदन कुमार सिंह, डॉ. रंजन कुमार, नदीम अहमद अंसारी, सुप्रीता कुमारी, विनीत राज, गौरव चौधरी, मदन मोहन कुमार, के एल पटेल सहित पचास प्रशिक्षु छात्र अध्यापक उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad