सहरसा:- विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन में स्नातक मतदाता को पुनः मतदाता बनने वाली प्रक्रिया को बदलने की मांग कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बने मिथिलेश कुमार झा ने किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव ने पत्रांक 3874 दिनांक 25 सितंबर 2026 के द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अग्रसारित किया है। उन्होंने नगर निगम एवं बनगांव नगर पंचायत में भी मतदान केंद्र बनाए जाने का सुझाव निर्वाचन पदाधिकारी कोशी को दिया। उन्होंने कहा कि जो मतदान केंद्र बनाए हैं वे दूरी पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य की प्रक्रिया हो चुकी है। इसलिए इस बार कहीं अधिक मतदाता हैं तो अलग से मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम कई मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि वित्त अनुदानित शिक्षकों को भी वर्तमान सरकार और एमएलसी ने ठगा है। वेतनमान देने की बात पर शिक्षकों को पटना बुलाकर अपने को सम्मानित करवाया । लेकिन अब सरकार कह रही है कि जो अनुदान मिल रहा है उसे ही बाहर महीने में बांटा जाएगा। जबकि इन शिक्षकों की पुरानी मांग वेतनमान देने की है। ऐसे शिक्षक वही पठ्यक्रम पढा़ते हैं जो सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढाई जाती है। इन संस्थानों के पास बेहतर आधार भूत संरचना भी है। इसलिए इन्हें समान काम का समान वेतन सरकार घाटा अनुदान से दे। उन्होंने बिहार में बने पुस्तकालय अधिनियम को भी लागू करने की मांग की है।



