मिथिलाक कण-कण में गूंजै छठि मईयाक जयकार

📅 October 31, 2026 🕒 5:09 am
Reporter
Report By Ashish Jha

कवयित्री चांदनी झा ने अपनी रचना में उकेरी मिथिला की आस्था और संस्कृति
सहरसा:-मिथिला की पावन धरती, लोक संस्कृति और छठ महापर्व की महिमा को समर्पित कवयित्री चांदनी झा की रचना इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का सुंदर संदेश दे रही है। उनकी कविता में मिथिला के कण-कण में व्याप्त छठी मईया की महिमा, सूर्यदेव की आराधना और लोक परंपराओं की अनुपम छटा का भावपूर्ण चित्रण किया गया है। कवयित्री ने अपनी रचना के माध्यम से छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय, खरना, संध्याकालीन अर्घ्य और प्रातःकालीन अर्घ्य का सुंदर वर्णन किया है। कविता में कोसी, कमला और गंगा के तटों पर सजे छठ घाट, फल-फूल से सजे सूप, ठेकुआ, नारियल, ईख और दउरा लेकर घाट की ओर जाते श्रद्धालुओं की भक्ति को शब्दों में पिरोया गया है।             रचना में मिथिला के घर-आंगन में छठ पर्व को लेकर उमंग, उत्साह और पारिवारिक एकता की झलक भी देखने को मिलती है। व्रती महिलाओं की कठिन तपस्या, निर्जल उपवास, अटूट विश्वास और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा को कवयित्री ने विशेष भावनात्मक अभिव्यक्ति दी है। कविता की खास बात यह है कि इसमें छठ पर्व को केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे मिथिला की संस्कृति, संस्कार, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया गया है। कवयित्री का संदेश है कि छठ महापर्व जाति-धर्म के भेदभाव को भुलाकर लोगों को प्रेम और श्रद्धा के सूत्र में बांधता है। रचना के अंतिम हिस्से में कवयित्री चांदनी झा ने छठी मईया से समस्त संसार के कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि और निरोग जीवन की मंगलकामना की है। साथ ही मिथिला की गौरवशाली परंपरा सदैव जीवंत रहने की कामना भी व्यक्त की है। कवयित्री चांदनी झा की यह रचना मिथिला की मिट्टी की सुगंध, लोकगीतों की मिठास और छठ महापर्व के प्रति अटूट आस्था का सुंदर साहित्यिक संगम है।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad