नीला ड्रम हत्याकांड: बड़ी बेटी से मिलना चाहती है मुस्कान, जेल प्रशासन की अनुमति के बाद कराई जाएगी मुलाकात

📅 October 16, 2026 🕒 7:09 am
Reporter
Report By Rahul Sharma

जिला जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत में बेटी मुस्कान रस्तोगी से नाता तोड़ने का पत्र भेजने वाले प्रमोद रस्तागी और उनकी पत्नी कविता रस्तोगी ने कहा कि दामाद सौरभ राजपूत की हत्या के गम के कारण उन्होंने मुस्कान की पैरवी नहीं की

हत्या के बाद पहली बार दंपती ने आरोप लगाया कि साहिल शुक्ला ने मुस्कान को नशे का आदी बनाकर सौरभ की हत्या में इस्तेमाल किया। उनके मुताबिक, साहिल झांसे में लेकर मुस्कान से सौरभ की कमाई के रुपये खर्च कराता और उसी रकम से कालेज की फीस भरता था।परिवार ने साहिल को पहले ही नानी के पास छोड़ दिया था। दंपती का आरोप है कि साहिल ने मुस्कान को पहले नशे का आदी बनाया, फिर उससे रुपये लेकर अपना खर्च चलाया और बाद में उसे सौरभ की हत्या के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि उनके पास मुस्कान के मामले में हाईकोर्ट में अपील करने के लिए पर्याप्त रकम नहीं है।

मुस्कान रस्तोगी के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि जेल से खबरें आ रही है कि मुस्कान खाना तक नहीं खा रही है। बेटी से भी मिलना चाहती है। जेल से फरमान आने के बाद मुस्कान को उसकी बेटी से मिला दिया जाएगा। मुस्कान को साहिल ने ही इस फांसी के फंदे के करीब लाकर खड़ा कर दिया।

मुस्कान नशे में आकर ही साहिल के बहकाने पर उक्त कदम उठाती थी। मुस्कान से शिकायत है कि एक बेटी की मां होने के बाद भी अपना अच्छा बूरा समझ नहीं पाई और साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर डाली। सौरभ की हत्या गम अभी है। सौरभ हमेशा हमारा सम्मान करता था।

सौरभ की मां बोली- जेल में नाटक कर रहे साहिल मुस्कान

सौरभ की मां रेनू ने बताया कि फांसी की सजा होने के बाद साहिल और मुस्कान हमदर्दी के लिए जेल में रोने और खाना नहीं खाने का नाटक कर रहे है। दोनों को फांसी की सजा होने पर उनका बेटा वापस तो नहीं आएगा। लेकिन बेटे सौरभ की आत्मा को शांति जरूर मिलेगी। हम हाईकाेर्ट तक दोनों को फांसी कराने के लिए लड़ाई करेंगे।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad