जिलाधिकार ने सहरसा में वासंतिक (रबी) कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

📅 October 15, 2026 🕒 2:55 pm
Reporter
Report By Ashish Jha

सहरसा:- प्रेक्षागृह में वासंतिक (रबी) कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सहरसा दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, प्राचार्य मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, निदेशक क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, प्रधान-सह-वरीय कृषि विज्ञान केंद्र, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं उप परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी, सहरसा ने कोसी क्षेत्र में पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए मखाना उत्पादन में जिले को अग्रणी पंक्ति में लाने, मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को संतुलित उर्वरक के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उप परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा बताया गया कि दिनांक 23 से 31 अक्टूबर 2026 तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में वासंतिक (रबी) कार्यशाला आयोजित की जाएगी। वहीं, 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक सभी ग्राम पंचायतों में किसान जन-कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 16 अक्टूबर से सभी प्रखंडों में वासंतिक (रबी) LED रथ के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी।जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार एवं महिला कृषकों ने भाग लिया।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad