28 एवं 29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन

📅 October 14, 2026 🕒 11:09 am
अंतिम अपडेट: 16 Oct 2026, 06:46 AM
Reporter
Report By Ashish Jha

सहरसा:-जिले के युवाओं की कला प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा सहरसा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन आगामी 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में किया जाएगा। युवा उत्सव के अंतर्गत समूह लोकगीत, समूह लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला एवं कविता लेखन विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने तथा जिले की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक विधा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अथवा दल का चयन राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय युवा उत्सव में सहभागिता के लिए किया जाएगा।जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सहरसा, स्नेहा कुमारी ने युवा उत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी देते हुए जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा संगठनों से अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव युवाओं को अपनी कला, कौशल एवं रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है।                इसके माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने जिले के सभी पात्र युवाओं से जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शैक्षणिक संस्थानों को आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा एनसीसी, एनएसएस, माई भारत एवं अन्य युवा संगठनों के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु आवेदन प्रपत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, सहरसा तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad