ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में 6 दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ

📅 October 7, 2026 🕒 7:10 am
अंतिम अपडेट: 16 Oct 2026, 06:46 AM
Reporter
Report By Ashish Jha

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पहुंची प्रोफेसर अनुराधा सिंह ने दिया व्याख्यान

मधेपुरा/सहरसा:-मंगलवार 6 अक्टूबर से आगामी 11 अक्टूबर तक पटना स्थित बिहार लोक भवन के निर्देशानुसार और मुजफ्फरपुर स्थित मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के तत्वाधान में स्थानीय बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा की अंगीभूत इकाई ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में 6 दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। जिसका थीम रिसर्च मेथाडोलॉजी, एकेडमिक राइटिंग और पब्लिकेशन एथिक्स है। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) कैलाश प्रसाद यादव, अर्थपाल डॉ रत्नदीप और रिसोर्स पर्सन सह उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनुराधा सिंह द्वारा किया गया। जहां बीएन मंडल विश्वविद्यालय एफडीपी सेल के असिस्टेंट नोडल ऑफिसर डॉ पंचानन मिश्रा सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एफडीपी कोऑर्डिनेटर डॉ मिथिलेश कुमार के द्वारा किया गया। वही एफडीपी सहायक कोऑर्डिनेटर सह महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार गौरव ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके बाद एकेडमी सेशन का शुभारंभ हुआ। जिसमें तकनीकी सहायता डॉ मनीष कुमार के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में पहुंची रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर अनुराधा सिंह ने रिसर्च की गुणवत्ता और रिसर्च डिजाइन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षकों को ट्रेनिंग देने का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों को तैयार करना है। उच्च शिक्षा को उन्नयन बनाया जा रहा है। ताकि शिक्षा रोजगार परक हो सके।               राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप हो सके। नैतिक शिक्षा का उदय हो सके। जिससे राष्ट्र का विकास होगा। अब राज्य के सभी महाविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित होगा। जिससे शिक्षकों और छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। महाविद्यालय अर्थपाल डॉ रत्नदीप ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय का पहला महाविद्यालय ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय बना। जहां फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सरकार और कुलपति का धन्यवाद है। मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ वीणा कुमारी, डॉ मनोज कुमार यादव, सीनेटर डॉ दीपक कुमार राणा, डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव, डॉ स्वर्णमणि, डॉ मधुनंदा, डॉ विनय कुमार, डॉ यास्मिन रशीदी, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ कुमार सौरभ, डॉ प्रियंका भारती, डॉ राकेश कुमार, डॉ गुड्डू कुमार, डॉ भारती कुमारी, डॉ डॉ संजीव कुमार सुमन, डॉ मिंटू कुमार मेनन, डॉ चंद्रदीप नंदलाल यादव, डॉ विजय कृष्ण, डॉ मनोज कुमार ठाकुर, डॉ शहरयार अहमद, डॉ हरित कृष्णा, डॉ संजय कुमार, डॉ संतोष कुमार सेठी, डॉ अंकेश कुमार, डॉ बैजबंश कुमार, डॉ गौरव प्रकाश, डॉ सुमित कुमार, डॉ मुकुंद कुमार, अनामिका, डॉ सीमा कुमारी, डॉ वंदना कुमारी, डॉ अमीषा भारती, डॉ विदुषी भारती, डॉ कुमार सौरभ, डॉ मनीषा कुमारी, डॉ मीनू सोडी, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ विदुषी भारती, डॉ शुभाशीष दास सहित अन्य शिक्षक और महाविद्यालय कर्मी सुनील कुमार, मोती यादव, उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad