डॉ. इंद्रकांत झा बने गणित विभाग के नए अध्यक्ष

📅 October 10, 2026 🕒 5:12 am
अंतिम अपडेट: 16 Oct 2026, 06:46 AM
Reporter
Report By Ashish Jha

मधेपुरा/सहरसा:-स्थानीय भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के गणित विभाग में वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. इंद्रकांत झा ने नए विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उनके कार्यभार संभालने पर विभाग में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल दिखा। विभाग के शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल, अंगवस्त्र और मिठाई भेंट कर स्वागत किया। नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। कुलपति के प्रति जताया आभार। बुनियादी समस्याओं के समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर जोर दिया गया। नवनियुक्त विभागाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुलपति ने उन पर जो विश्वास जताया है। वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उनकी प्राथमिकता गणित विभाग को शैक्षणिक दृष्टि से सुदृढ़ बनाना, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करना होगा।  नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण वर्गाध्यापन उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावी बनाने और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।शोधार्थियों की शैक्षणिक एवं शोध संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभाग में नई और उपयोगी पुस्तकों तथा प्रतिष्ठित शोध-पत्रिकाओं (जर्नल) की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे शोधार्थियों को अपने शोध कार्य में नवीनतम जानकारियों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन शोध निष्कर्षों का लाभ मिल सकेगा। वही वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. गुड्डू कुमार और डॉ. शुभाशीष दास ने कहा कि विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए आपसी समन्वय एवं सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। डॉ. कृषानु देयासी, डॉ. राजेश वर्मा, पूजा कुमारी और डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विभाग के विकास और बुनियादी समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक विभाग की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करेंगे। मौके पर डॉ. रमेंद्र कुमार, प्रियांशु सहित विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी डॉ. झा को बधाई दी और गणित विभाग के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वही भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईईएसटी, शिवपुर से आए गणित के प्रोफेसर गुरु प्रसाद सामंता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वे टीपी कॉलेज में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एफडीपी में व्याख्यान देने के लिए मधेपुरा आए हुए हैं। इस अवसर पर नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ. इंद्रकांत झा ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रो. सामंता ने डॉ. झा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

 

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad