जर्नल में प्रकाशन और रिसर्च प्रपोजल पर दिया व्याख्यान
मधेपुरा/सहरसा:-स्थानीय ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय स्थित स्मार्ट क्लास रूम में मंगलवार से आयोजित फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के दूसरे दिन एनआईटी भोपाल और बीएचयू बनारस के विद्वान प्रोफेसर ने व्याख्यान दिया। जहां सुबह के पहले सेशन में उत्तर प्रदेश बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राकेश रमन द्वारा रिसर्च प्रपोजल को विस्तार पूर्वक समझाया गया। वही व्याख्यान के दूसरे सत्र में एनआईटी भोपाल के प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार प्रधान ने जनरल में प्रकाशन को विस्तार पूर्वक समझाया। बता दे कि पटना स्थित बिहार लोक भवन के निर्देशानुसार और मुजफ्फरपुर स्थित मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के सहयोग से बी एन मंडल विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में 6 दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।
जिसका थीम रिसर्च मेथोडोलॉजी, एकेडमी राइटिंग एवं पब्लिकेशन एथिक्स है। कार्यक्रम का संचालन एफडीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. मिथिलेश कुमार और सहायक कोऑर्डिनेटर डॉ. कुमार गौरव द्वारा किया जा रहा है। जहां तकनीकी मदद डॉ मनीष द्वारा दिया जा रहा है।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि एन आई टी भोपाल और बीएचयू बनारस के रिसोर्स पर्सन द्वारा काफी लाभदायक और तकनीकी ज्ञान दिया गया। जिससे शिक्षकों को काफी मदद मिलेगी। महाविद्यालय अर्थपाल डॉ रत्नदीप ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से शिक्षकों के पढ़ाने की कला कौशलता में तकनीकी सुधार आता है। जिससे शिक्षक भी लाभान्वित होते हैं और छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बिना कुमारी, डॉ. मनोज कुमार यादव, सीनेटर डॉ. दीपक कुमार राणा, डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. स्वर्णमणि, डॉ. मधुनंदा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. यास्मिन रशीदी, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. प्रियंका भारती, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. गुड्डू कुमार, डॉ. भारती कुमारी, डॉ. संजीव कुमार सुमन, डॉ. मिंटू कुमार मेनन, डॉ. चंद्रदीप नंदलाल यादव, डॉ. विजय कृष्ण, डॉ. मनोज कुमार ठाकुर, डॉ. शहरयार अहमद, डॉ. हरित कृष्णा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष कुमार सेठी, डॉ. अंकेश कुमार, डॉ. बैजबंश कुमार, डॉ. गौरव प्रकाश, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. मुकुंद कुमार, अनामिका, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. अमीषा भारती, डॉ. विदुषी भारती, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. मीनू सोडी, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. विदुषी भारती, डॉ. शुभाशीष दास सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



