सहरसा:- अंजुमन तरक्की ए उर्दू बिहार के सचिव मो. अब्दुल क्यूम अंसारी ने अंजुमन तरक्की ए उर्दू सहरसा के सचिव पद पर मीर टोला वार्ड नं 7/38 निवासी मो. शम्स तवरेज उर्फ हक साहब का मनोनयन किया है। अपने मनोनयन पर नवनियुक्त सचिव मो. शम्स तवरेज ने अंजुमन तरक्की ए उर्दू बिहार के सचिव को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसका निर्वाहन ईमानदारी के साथ करूंगा।
मो. शम्स तवरेज के मनोनयन पर सरफराज आलम, मो. इजहार नसीबा उर्फ शिबू, मो. सनोवर, खुर्शीद आलम, मो. आवाद, छोटू खान, मो. कुदुस उर्फ कोशर, नवाज अख्तर, मो. इरशाद अंसारी, मो. तनवीर, यूसुफ जमाल उर्फ गुड्डू, इमाम आजम, मो. आरजू, रियाज अहमद उर्फ बबलू, मुजफ्फर हुसैन सहित कई ने बधाई दिया है।



